फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कानूनी साक्षरता कार्यक्रम में 110 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 02 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : काउंटर पर दवा लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
मतलौडा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें खंड के 25 विद्यालयों से लगभग 110 बच्चों ने भाग लिया और लगभग 10 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश दलाल और सुषमा रावल रहीं। निर्णायक मंडल में खंड को-ऑर्डिनेटर शक्ति धर रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुरेश दलाल ने बताया कि इसमें बच्चों ने निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, भाषण, कविता, पेंटिंग, पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, डिबेट, प्रश्नोत्तरी और स्किट के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया। निबंध लेखन में धर्मगढ़ खंड का जीएचएस, स्लोगन में खलीला का जीएसएसएस, भाषण में खंडरा का जीएसएसएस, कविता में मतलौडा का जीजीएसएसएस, पेंटिंग में रेरकलां का पीएमश्री जीएसएसएस, पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन में मतलौडा का जीजीएसएसएस, डॉक्यूमेंट्री फिल्म में सुताना का जीएसएसएस, डिबेट में नाहरा का जीएसएसएस, प्रश्नोत्तरी में मतलौडा का जीएमएसएसएसएस और स्किट में नाहरा खंड का जीएसएसएस विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। विजेता स्कूल को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नरेंद्र मान, सरोज, ज्योति, अनिरुद्ध, रिंकेश, शोभा, दीपक त्रिपाठी, रश्मि उपस्थित रही।

स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद- फोटो : काउंटर पर दवा लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें