फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 15 से अधिक प्रदेशों में ठगी आठ माह में की 110 वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। फर्जी फर्म के नाम पर दो खाते खुलवाकर 52 करोड़ रुपये की ठगी के मामले की जांच में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी की योजना पानीपत में बनाई थी।
इसके बाद सोनीपत, दिल्ली और पानीपत के कुछ लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। गिरोह ने देशभर के करीब 15 राज्यों में लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। केवल आठ माह में अलग-अलग 110 वारदात में दोनों खातों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

खुलासा होने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी है। टीम ने खातों की पूरी पड़ताल की है। एक खाते में 51.82 करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन दिसंबर से जुलाई माह के बीच हुई। एनसीआरबी पाेर्टल पर खाते की 96 शिकायत दर्ज हैं। वहीं दूसरे खाते में 15 शिकायत हैं।
विज्ञापन

जिनमें ज्यादातर शिकायतें यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड से दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र समेत 15 से अधिक राज्यों में ठगी के शिकार लोगों ने दर्ज कराई हैं। यानि गिरोह ने इन लोगों को शिकार बनाया है। पुलिस ने खातों की ट्रांजेक्शन की जांच की तो कुछ अन्य तथ्य भी सामने आए।
इन खातों से ज्यादातर धनराशि अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी गई थी। साथ ही कुछ धनराशि एटीएम के माध्यम से निकाली गई है।
पुलिस ने अब उन बैंक खातों की भी डिटेल खंगालनी शुरू कर दी हैं जिन खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
जल्द वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें