फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिविल अस्पताल की कर्मचारी समेत 11 कोरोना पॉजिटिव, 10 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में कोरोना लगातार बढ़ रहा है। अप्रैल में कोरोना के 90 केस मिल चुके हैं। बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल की महिला कर्मचारी समेत 11 नए कोरोना मरीज मिले। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इससे पहले सिविल अस्पताल का नेत्र रोग विशेषज्ञ भी कोविड पॉजिटिव हो चुका है। फिलहाल जिले में कोरोना के 60 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देशराज कॉलोनी में 58 वर्षीय पुरुष, झट्टीपुर गांव में 45 वर्षीय महिला, सिविल अस्पताल की 37 वर्षीय महिला कर्मचारी, पचरंगा बाजार में 44 वर्षीय पुरुष, गांव उग्राखेड़ी में 39 वर्षीय महिला, हरिनगर में 31 वर्षीय महिला, सेक्टर 11 में 53 वर्षीय महिला, धूप सिंह नगर में 27 वर्षीय महिला, जाटल रोड निवासी 45 वर्षीय महिला, शिव नगर में 63 वर्षीय वृद्धा व गांव उग्राखेड़ी में 55 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिला है। 10 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस 60 हो चुुके हैं। इससे पहले अक्तूबर में इसे अधिक एक्टिव केस थे। ये सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। 576790 लोगों की अब तक कोविड जांच हो चुकी है। जिले में कोरोना के 36882 केस हो चुके हैं। 682 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए आइसोलेशन वार्ड, वेंटिलेटर व आईसीयू को भी एक्टिव कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को 140 लोगों की कोविड जांच हुई है। शुक्रवार को इनकी रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें