फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा वल्लभ सत्संग परिवार एंव चैरिटेबल की ओर से 24 मार्च को लगाया जाएगा रक्तदान एंव स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान शिविर 24 को
विज्ञापन

पानीपत। गोलोक वासी गोपाल दास महाराज की पावन स्मृति मे राधा वल्लभ सत्संग परिवार एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा पहला रक्तदान एंव स्वास्थ्य जांच शिविर 24 मार्च को लगाया जाएगा। चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राजकुमार एवं प्रधान सचिन चुघ व महासचिव रवि आहुजा ने कहा कि चैरिटेबल ट्रस्ट का विशेष उद्देश्य केवल समाज की सेवा करना है, चाहे वह किसी रूप में क्यो ना हो। स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ जिला उपायुक्त सुमेधा कटारिया करेंगी। साथ मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष समाजसेवी प्रमोद विज, विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड 9 की पार्षद मीनाक्षी नारंग एंव अशोक नारंग, विजय सहगल, चंचल सहगल शिरकत करेंगे। महासचिव ने बताया कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुमित भारती सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत करेंगी। इस अवसर पर चैरिटेबल ट्रस्ट के सरपस्त कृष्ण लाल चुघ, हरिश खुराना, प्रदीप खुराना, सुरेंद्र, महेश, राहुल भाटिया, अशोक जुनेजा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें