फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पैरलल नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया नौवीं का छात्र लापता, परिजनों ने जताया हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया छात्र लापता, परिजनों ने जताया डुबाने का शक
विज्ञापन

-पुलिस ने किशोर की तलाश को नहर में जगह जगह जाल लगवाए
फोटो 39 से 44
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बत्रा कॉलोनी के पास दिल्ली पैरलल नहर में नौवीं कक्षा का एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में बह गया। परिजनों ने छात्र की साजिश के तहत डुबाने का शक जताया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में छात्र की तलाश कर रहा है। पुलिस ने छात्र के नहर के पानी में लापता होने की सूचना सोनीपत, रोहतक पुलिस को देकर तलाश में सहयोग मांगा है।
मिंटू निवासी जगदीश नगर में बताया कि उसका बेटा तरुण (15) कक्षा नौवीं का छात्र है। रविवार को उसके पास डेढ़ बजे कुछ लड़कों का फोन आया था। लड़के तरुण को अपने साथ ई रिक्शा में नहर पर ले गए। उनके पास तीन बजे पुलिस को फोन आया था। पुलिस ने बताया कि उसका लड़का नहर में नहाते वक्त बह गया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तरुण की पानी में तलाश शुरू करवाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं तरुण के परिजन भी नहर पर पहुंच गए। तरुण का सुराग नहीं लगता देख पुलिस ने नहर में जगह जगह जाल लगवाए हैं। परिजनों को शक है कि तरुण को उसके दोस्तों ने ही नहर में डुबाया है। पुलिस ने उसके छह नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली पैरलल नहर से रजवाहा रोहतक भी जाता है और नहर 55 बुरजी दूरी के बाद सोनीपत जिला की सीमा में प्रवेश कर जाती है। पुलिस की जांच में पता चला कि तरुण अपने साथियों के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर नहर में स्नान करने के लिए बत्रा कालोनी के पास बाईपास पर पहुंचा था। तरुण उसके साथियों ने नहर में स्नान करना शुरू किया। इस दौरान तरुण नहर के पानी में लापता हो गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस के एसएचओ नरेंद्र ने बताया कि नहर के पानी में तरुण की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें