फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से सेक्टरों के लोगों के लिए पानी होगा महंगा, अब 40 किलोलीटर का देना होगा 324 रुपए बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अप्रैल से पानी होगा महंगा, अब 40 किलोलीटर का 306 रुपये की जगह देना होगा 324 रुपये बिल
विज्ञापन

हुडा की ओर से पानी व सीवर की दरों में मिली राहत 31 मार्च तक ही रहेगी, लोगों में निराशा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
लोगों के विरोध के बाद हुडा की ओर से पानी व सीवर की दरों में मिली राहत 31 मार्च तक ही रहेगी। नए वित्तीय वर्ष एक अप्रैल से 5 फीसदी रेट बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। अब नए कनेक्शन के लिए दो दो सिक्युरिटी मनी जमा करानी होगी। इसमें रिफंडेबल राशि अधिकतम एक लाख रुपये तक निर्धारित की गई है। इसमे पहले एक ही जमानत राशि पर कनेक्शन चालू कर दिए जाते थे। अब इसके लिए मोटी रकम अदा करनी होगी। कमर्शियल कैटेगिरी में बूथ धारक को पानी व सीवर पर 50 हजार रुपये और होटल रेस्टोरेंट आदि के लिए 1 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान करना होगा।
सरकार ने रिफंडेबल सिक्योरिटी मनी के रूप में सेक्टर वासियों की जेब ढीली करने का नया फंडा तैयार किया है, जबकि व्यावहारिक पक्ष यह है कि मकान बनाने के बाद पानी व सीवर कनेक्शन को वापस करने का सवाल ही नहीं उठता। ऐसे में नॉन रिफंडेबल मनी तो हमेशा सरकार के पास ही रहेगी। सरकार के इस फैसले से सेक्टर वासी नाराज हैं।
विज्ञापन


पानी की दरों में ऐसे आया बदलाव
- जून 2017 से 40 किलो लीटर पानी का बिल 96.25 रुपये वसूल किया जाता था।
दिसंबर 2017 तक 40 किलो लीटर पानी का बिल बढ़ाकर 375 रुपये कर दिया गया।
-जनवरी 2018 में रेट घटाने के बाद 40 किलो लीटर पानी का बिल 306 रुपये हो गया।
-अप्रैल 2018 में नए आदेशानुसार 5 फीसदी बढ़ोतरी के बाद 40 किलो लीटर पानी का बिल 324. 04 कर दिया जाएगा।

रेजीडेंशियल की पानी के लिए नए कनेक्शन की दरें
4 मरले तक नॉन रिफंडेबल सिक्योरिटी व रिफंडेबल सिक्योरिटी 1 हजार रुपये है। 4 मरले से ऊपर 14 मरले से कम नॉन रिफंडेबल सिक्योरिटी 1 हजार व रिफंडेबल सिक्योरिटी 5 हजार रुपये है। 14 मरले व इससे ऊपर 1 हजार नॉन रिफंडेबल सिक्योरिटी व 8 हजार रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी है।

रेजीडेंशियल की सीवर के नए कनेक्शन की दरें
4 मरले तक नॉन रिफंडेबल व रिफंडेबल सिक्योरिटी 500 रुपये, 4 मरले से 14 मरले से कम तक 500 रुपये नॉन रिफंडेबल सिक्योरिटी व 2500 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी है। 14 मरले व इससे ऊपर तक नॉन रिफंडेबल सिक्योरिटी 500 रुपये व रिफंडेबल सिक्योरिटी 4 हजार रुपये है।

पानी व सीवरेज के कॉमर्शियल नए कनेक्शन धारकों से वसूली
पानी के लिए नॉन रिफंडेबल सिक्योरिटी 5 हजार व रिफंडेबल सिक्योरिटी 25 हजार रुपये तय की गई है। सीवर के लिए 5 हजार रुपये नॉन रिफंडेबल सिक्योरिटी व 15 हजार रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी, एससीओेे के लिए नॉन रिफंडेबल 5 हजार व रिफंडेबल 50 हजार रुपये, एससीओ सीवर के लिए 5 हजार रिफंडेबल व 25 हजार नॉन रिफंडेबल, होटल रेस्टोरेंट के लिए 5 हजार नॉन रिफंडेबल व 1 लाख रुपये नॉन रिफंडेबल तय किए गए हैं।

अप्रैल 2018 से सेक्टरवासियों को पानी की ये दर चुकानी होगी
10 किलो लीटर तक ढाई रुपये बढ़ाकर 2.63 रुपये प्रति किलो लीटर की गई है। अगले 10 किलोलीटर तक 5 रुपये बढ़ाकर 5.25 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है। अगले 10 किलो लीटर तक 8 रुपये बढ़ाकर 8.40 रुपये प्रति किलो लीटर व अगले 10 किलो लीटर से ऊपर 10 रुपये की जगह 10. 50 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया गया है।

सरकार बार बार पानी के रेट बढ़ाकर गलत कर रही है: गुप्ता
सरकार ने कुछ समय पर पहले पानी के रेट बढ़ा दिए थे। लोगों के धरने प्रदर्शन के बाद सरकार ने रेट वापस ले लिए थे। अब सरकार ने दोबारा पानी के बहुत अधिक रेट बढ़ा दिए हैं। सरकार ऐसा कर सेक्टरों के लोगों के साथ गलत कर रही है। सरकार को अपने रेट बढ़ाने का फैसला वापस लेना चाहिए।
- सतीश गुप्ता, प्रधान रेजिडेंट वेलफेयर सेक्टर 24

सरकार साल दर साल पानी के रेट बढ़ा रही है : जुगल
सरकार साल दर साल पानी के रेट बढ़ा रही है। तीन साल पहले पानी 3 रुपये प्रति किलो लीटर था। 2017 में 9 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया और अब लगभग 11 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। ऐसे में सेक्टर के लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी।
-जुगल आहूजा, प्रधान वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर 13

सरकार को सेक्टरों के लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए : बजाज
सरकार लगातार सीवर व पानी के कनेक्शन के रेट भी बढ़ा रही है। अब बताया जा रहा है कि अप्रैल माह में पानी के रेट बढ़ेंगे। ऐसे में लोगों को काफी भार बढ़ेगा। सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए।
- नरेश बजाज, निवासी सेक्टर 13

सरकार सेक्टरों में सुविधाएं नहीं दे रही, अब पानी को भी महंगा कर दिया: साहब सिंह
सेक्टरों में लोगों को मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है। सेक्टरों में सड़क टूटी पड़ी है। स्ट्रीट लाइट की कमी है। लोगों को रात के वक्त वारदातें होने का भय बना रहता है। सरकार उन्हें सुविधाएं देने में नाकाम हो रही है। अब सरकार ने पानी के रेट भी बढ़ा दिए।
विज्ञापन

- साहब सिंह, निवासी सेक्टर 17

पानी के रेट लागत के हिसाब से बढ़ते हैं: राजुकमार
पानी के रेट लागत के हिसाब से बढ़ते हैं। इस बार पानी के रेट कितने बढ़ाए गए हैं, इसका अब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, कर्मचारियों को इसके निर्देश दिए जाएंगे।
-रामकुमार, एक्सईएन हुडा पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें