अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/समालखा। वर्ल्ड बैंक की टीम ने समालखा ब्लॉक के बसाड़ा गांव में बनाए गए सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट देखा। इसके साथ ही घरों से निकलने वाली के सदुपयोग और भूमिगत पानी को रिचार्ज करने की विधि जानी प्रशासनिक अधिकारियों ने बसाड़ा गांव को इस तरह की विधि से पानी रिचार्ज करने वाला पहला गांव होना बताया। वर्ल्ड बैंक की टीम ने इसकी सराहना की। वर्ल्ड बैंक के अधिकारी अतिन, सुभ्रता, असिस्टेंड प्रोफेसर संदीप भारद्वाज, इंस्वेस्टीगेटर जगमाल सिंह, जेई संदीप सिंगला, एबीपीओ नरेश कुमार के साथ बुधवार को बसाड़ा गांव में पहुंची। टीम ने गांव के घरों में बनाए गए सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का मुआयना किया। टीम इंस्वेस्टिगेटर जगमाल सिंह ने बताया कि बसाड़ा गांव को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया है।