वाइस चेयरमैन बदलने के लिए हुई बैठक
फोटो-10
अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। अनाज मंडी में सोमवार को ब्लाक समिति के सदस्यों की बैठक नरेंद्र अटावला की अध्यक्षता में हुई। इसमें समिति के 28 में से 22 सदस्यों ने वाइस चेयरमैन सुदेश देवी की कार्यशैली के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उनको उनके पद से हटाकर किसी अन्य को वाइस चेयरमैन बनाने पर सहमति बनी। इस दौरान समिति सदस्यों ने वाइस चेयरमैन सुदेश देवी के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया और शपथपत्र तैयार करवाए गए। मंगलवार को समिति के 22 सदस्य अधिकारियों से मिलकर पास किए अविश्वास प्रस्ताव को सौंपेगे। बैठक में सभी ने सुरेंद्रपाल को वाइस चेयरमैन बनाने पर सहमति जताई। इस दौरान बैठक में कृष्ण पूनिया, सुरेंद्र कौशिक, जितेंद्र, हेमराज, संजय, राजू, शेरा सैनी, नरेंद्र, राममेहर, परमजीत, सुभाष, जयपाल, तेजपाल, चेतन, राजेश, अनिल, राजबीर मौजूद रहे।