फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सींक से छिछड़ाना तक सड़क की हालत खस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सींक से छिछड़ाना तक सड़क की हालत खस्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। गांव सींक से छिछड़ाना गांव तक चार किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। जिस कारण दो पहिया वाहन चालक अकसर गिर कर चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों व राजनेताओं को मौखिक व लिखित में शिकायत देकर सड़क की रिपेयर करवाने की मांग कर चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे यहां से गुजरने वाले सींक, पाथरी, उरलाना, छिछड़ाना व अहर समेत पांच गांवों के लोग परेशान है। सींक निवासी एडवोकेट सतीश मलिक, परमिंद्र मलिक ने बताया कि इस सड़क की रिपेयर करीब नौ साल पहले हुई थी। इसके बाद इसकी कोई सुध नहीं ली गई। अब हालात यह है कि दस की स्पीड से ज्यादा गति से यहां से वाहन नहीं गुजर सकते। वह हर रोज पानीपत कोर्ट इसी रास्ते से होकर जाते है। कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से मिल कर इसकी रिपेयर करवाने की मांग कर चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ रामधारी का कहना है कि इस सड़क की रिपेयर करवाने के लिए इस्टीमेट बनाकर विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। इस्टीमेट फाइनल होने के बाद सड़क बनवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें