फैक्ट्री के पास खड़ी बाइक चोरी
सनौली। गांव कुराड फार्म स्थित एक टेक्सटाइल फैक्ट्री के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। दीपक निवासी शहर मालपुर ने सनौली थाना पुलिस को बाइक चोरी की शिकायत दी है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की बाइक की तलाश शुरू कर दी है। बताया वह फैक्ट्री में काम करने आया था। बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। वह घर जाने के लिए बाहर आया तो उसकी मोटरसाइकिल चोरी मिली। उसने आसपास कई जगह मोटरसाइकिल को तलाश भी किया, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा।