फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर में दौडेंगी 100 पिंक ऑटो, प्रशिक्षित महिलाएं संभालेंगी ऑटो की कमान

Sat, 31 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जिला सड़क सुरक्षा की बैठक लेते शहरी विधायक प्रमोद विज और उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया। स्र - फोटो : चुनाव में मतदान के लिए लाइन में खड़े अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
पानीपत। शहर में 100 पिंक ऑटो सड़कों पर दौड़ेंगी। इन ऑटो की कमान प्रशिक्षित महिलाओं को दी जाएंगी। प्रशासन द्वारा इनको बाकायदा प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसके साथ शहर समेत जिले की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। इसका फैसला शुक्रवार को जिला सचिवालय में जिला रोड सेफ्टी कमेटी और सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की बैठक में लिया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने की और शहरी विधायक प्रमोद विज विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में एनएच- 44 और अन्य प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, एनएच-44 चौड़ीकरण और फ्लाईओवर पर आरसीसी बैरियर का निर्माण करने, रिफाइनरी रोड और बरसात रोड पर सड़क मरम्मत और जलभराव में सुधार करने के लिए निर्णय लिए गए। शहर में ई-रिक्शा और ऑटो-रिक्शा के लिए स्टैंड बनाने, अवैध पार्किंग हटाना, पेड़-पौधों की छंटाई और फुटपाथ सुधार के भी निर्णय लिए गए। सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का पालन करना, पैदल मार्ग और सुरक्षित क्रॉसिंग का निर्माण, उच्च जनसंख्या और औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाओं के लिए 100 पिंक ऑटो सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि बैठक का उद्देश्य शहर में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सुधार और दुर्घटना रोकथाम के उपायों का तय करना है।
विज्ञापन

बैठक में नवंबर व दिसंबर 2025 के सड़क दुर्घटना आंकड़ों की समीक्षा की और शहर के पुराने व नए दुर्घटना स्थलों पर सुधारात्मक उपाय तय किए गए। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र ने कहा कि कटों और सड़क की खराब स्थिति को समयबद्ध सुधारना प्राथमिक जिम्मेदारी है। कोहरे और रात में सड़क पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जानी चाहिए। अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम नवदीप नैन, सीएमओ डॉ. विजय मलिक और आरटीओ डॉ. नीरज जिंदल उपस्थित रहे।

जिला सड़क सुरक्षा की बैठक लेते शहरी विधायक प्रमोद विज और उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया। स्र- फोटो : चुनाव में मतदान के लिए लाइन में खड़े अधिवक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें