पानीपत। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पात्र लोगों की अपना घर का सपना साकार होता नजर आने लगा है। प्रशासन ने एक बटन से ऐसे सौ पात्रों को पहली किस्त जारी कर दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा के सभागार से इसको शुरू किया।
उन्होंने कहा कि इस योजना से गरीबों का छत का सपना साकार साकार होगा। सरकार गरीब वर्ग के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार गरीबों को मकान निर्माण को लेकर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि इस योजना के तहत गरीबों के पक्के मकान का सपना सरकार प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है। जिले में 4175 लोगों ने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। जिसमें 100 गरीब लोगों को वीरवार को पहली किश्त का लाभ दिया गया। उपायुक्त ने बटन दबाकर पहली किश्त प्रति व्यक्ति 45 हजार रुपये की जारी की।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। लोगों को यह पैसा घर बनाने में लगाना चाहिए। इसे अन्य कार्याें पर खर्च न करें। उन्होंने अधिकारियों को इसमें पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह मौजूद रही।
फोटो-3 से 5-