पानीपत। अमर भवन चौक के पास गाड़ी का शीशा तोड़कर चोर 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत किला थाना पुलिस को दी है, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमर भवन चौक निवासी आकाश सुखीजा ने बताया कि वह फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। एक मई को रात 11 बजे उसने अपनी होंडा सिटी गाड़ी मकान के नजदीक खड़ी की थी। दो मई को सुबह छह बजे वह बाहर आया तो उसकी गाड़ी की डिग्गी का शीशा टूटा हुआ था। उसने गाड़ी में रखा सामान चेक किया तो अंदर से 10 हजार रुपये, कपड़े और एक बैग चोरी मिला।