साइलो में गेहूं उतारते मजदूर। संवाद
- फोटो : shiv tripathi
समालखा। नई अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन ने रोष प्रदर्शन के दूसरे दिन बुधवार को भी उठान तेज नहीं हो पाया। साइलो में मजदूर न होने से तीन दिन में भी गाड़ी खाली नहीं हो पा रही। ऐसे में मंडी में करीब 10 लाख कट्टे पड़े हैं। साइलो में पांच लाख कट्टे जाने हैं। इनमें से अब तक 1.30 लाख बैग नई मंडी से उठाए जा सके हैं। दूसरी एजेंसियों का भी उठान नहीं हो पा रहा है। एसडीएम अमित कुमार व मार्केट कमेटी सचिव सविता जैन ने बुधवार को मनाना साइलो का निरीक्षण किया। उन्होंने हर बिंदु पर चर्चा की। साइलो में आठ में से पांच बिंदु ही चल रहे हैं। साइलो में मजदूर नहीं होने पर गाड़ी खाली नहीं हो पाती। एक गाड़ी तीन दिन बाद खाली होती है, ऐसे में समस्या गंभीर हो रही है। एसडीएम अमित कुमार ने बताया की लेबर की कमी के कारण गाड़ी खाली नहीं हो पा रही हैं।
इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। मंडी से एक सप्ताह में गेहूं का उठान कर लिया जाएगा।