फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 10 एक्सप्रेस ट्रेन का भोड़वाल माजरी में होगा ठहराव

Sat, 13 Sep 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। संत निरंकारी का 78वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक जीटी रोड स्थित भोड़वाल माजरी स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर होगा। इसके लिए पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। समागम के दौरान भोड़वाल माजरी स्टेशन पर लगभग दस एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा।
संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे ने 78 वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया है। इनमें जम्मू तवी-अजमेर -जम्मूतवी व बांद्रा टर्मिनल -चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनल रेल सेवा का छह अक्टूबर से सात नवंबर तक समालखा के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है। गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेल सेवा भोड़वाल माजरी स्टेशन पर रात 2:20 बजे आगमन व 2:22 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मू तवी रेल सेवा भोड़वाल माजरी स्टेशन पर रात 22:25 बजे आगमन व 22:57 बजे प्रस्थान करेगी। वर्तमान में इस ट्रेन का हरियाणा के करनाल, अंबाला कैंट, गुरुग्राम, गढ़ी हरसरू और रेवाड़ी जंक्शन पर ठहराव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ की टाइमिंग

गाड़ी संख्या 22451, बांद्रा टर्मिनस -चंडीगढ़ रेल सेवा भोड़वाल माजरी स्टेशन पर सुबह 11:13 बजे आगमन व 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा भोड़वाल माजरी स्टेशन पर सुबह 7:58 बजे आगमन व आठ बजे प्रस्थान करेगी। वर्तमान में इस ट्रेन का हरियाणा के नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पानीपत, करनाल और अंबाला कैंट जंक्शन पर ठहराव होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें