फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चावल में डाला जहर, फिर कुत्तों को दिया खाने, एक साथ 10 बेजुबानों की मौत, केस दर्ज

Wed, 09 Jul 2025 05:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत

सार

तमसाबाद गांव में कुत्तों को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। गांव में एक साथ 10 कुत्तों की मौत से हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस को दी शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनौली थाना क्षेत्र के तमसाबाद गांव में कुत्तों को जहर देकर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव के सरपंच की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही, पशु चिकित्सकों ने मृत कुत्तों के शवों का पोस्टमार्टम भी कराया है।
विज्ञापन


तमसाबाद गांव के ग्रामीण श्रवण और पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति, रविंद्र ने कथित तौर पर चावल में जहरीला पदार्थ मिलाकर कुत्तों को खिला दिया। इसके परिणामस्वरूप मंगलवार को एक के बाद एक 10 कुत्तों की मौत हो गई। कुत्तों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

बुधवार को ग्रामीणों की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सनौली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मृत कुत्तों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें