फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: खाकी वर्दी पहने युवक की गुंडागर्दी, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर गाड़ी चालक से हड़पे 550 रुपये

Sat, 10 Dec 2022 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

लुधियाना के डुगरी निवासी सहज सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को अपने घर से गुरुग्राम के लिए चला था। उसके साथ गाड़ी में दोस्त पराग और रीतिक सवार थे। वह गाड़ी ड्राइव कर रहा था। रात नौ बजे जब वह पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी को लेन में लगा लिया।
विज्ञापन
पानीपत टोल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत टोल प्लाजा पर खाकी वर्दी पहने एक युवक की गुंडागर्दी देखने को मिली। आरोपी ने लुधियाना के एक युवक से झूठे केस में फंसाकर जेल डलवाने की धमकी देकर 550 रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
पुलिस को दी शिकायत में लुधियाना के डुगरी निवासी सहज सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को अपने घर से गुरुग्राम के लिए चला था। उसके साथ गाड़ी में दोस्त पराग और रीतिक सवार थे। वह गाड़ी ड्राइव कर रहा था। रात नौ बजे जब वह पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी को लेन में लगा लिया। इसी बीच उनकी गाड़ी के पास एक युवक आया, जो खाकी वर्दी और ऊपर जैकेट पहने हुए था। उस व्यक्ति ने गाड़ी पर जोर-जोर से हाथ मारना शुरू कर दिया। उन्होंने गाड़ी का शीशा नीचे उतारकर बात करनी चाही तो उसने गाड़ी के शीशे जबरदस्ती खुलवा दिया। व्यक्ति ने धमकाते हुए कहा कि तुम लोगों ने गदर मचा रखा है, मैं पुलिस में हूं, तुम्हें मुकदमें में अंदर कर दूंगा, बाहर नहीं आ पाओगे। वह डर गए और व्यक्ति को 50 रुपये दिए, जिसके बाद उसने गुस्सा दिखाया। उन्हें थप्पड़ मारे। उन्होंने फिर 500 रुपये ओर दिए तो उसने उन्हें छोड़ दिया।

टोल पार कर दी डायल-112 को सूचना
पीड़ित ने बताया कि वह टोल पार कर कुछ दूरी पर रुके। उन्होंने आपस में बातचीत कर डायल 112 पर कॉल कर वारदात की सूचना दी। पुलिस आई, जिसके बाद उन्होंने सेक्टर 13-17 थाने में जाकर शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें