फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब भाजपा के ओबीसी मोर्चे के जोनल व जिला प्रभारियों की हुई नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह बोनी अजनाला ने सोमवार को प्रदेश भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासलू और ओबीसी मोर्चे के प्रदेश प्रभारी व भाजपा प्रदेश महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह राजू से परामर्श के बाद प्रदेश के 3 जोनल इंचार्ज और 35 जिलों के जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने बताया कि जोन नंबर-1 में 12 जिले हैं, जिसके जोनल इंचार्ज करण गौर, प्रदेश महासचिव ओबीसी मोर्चा को नियुक्त किया गया है। इस जोन में संगरूर के जिला प्रभारी रविंदर सिंह खुरमी, संगरूर-2 के जरनैल सिंह हैप्पी, बरनाला के गुरप्रीत सिंह गोरा, मोहाली के परमिंदर सिंह सैनी, खन्ना जिले की सुरिंदर कौर कंबोज, रोपड़ के शाम गुज्जर, श्री फतेहगढ़ साहिब के रविंदर वैष्णव, जालंधर के प्रदीप सिंह पलाहा, जालंधर (उत्तर) के कंवलजीत सिंह फ्लोरा, जालंधर (दक्षिण) के नवराज सिंह, जिला मुक्तसर साहिब के सीता राम तेलुपुरा एवं सुरजीत सिंह को जिला फरीदकोट का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जोन नंबर-2 में 11 जिले हैं, जिसमें जोनल प्रभारी राजविंदर सिंह भलोरिया प्रदेश महासचिव ओबीसी मोर्चा पंजाब को नियुक्त किया गया है। इस जोन में होशियारपुर से जिला प्रभारी मोनिका लांबा, होशियारपुर (ग्रामीण) से नरिंदर सिंह सैनी, हरचरण सिंह पठानकोट से, मनजीत सिंह मिट्ठू गुरदासपुर से, तरुण जस्सी तरनतारन से, हरजीत सिंह अमृतसर से, सिमरजीत कौर अमृतसर (ग्रामीण) से, कपूरथला से कंवलजीत सिंह सन्नी, बटाला के नरिंदर शेखर लूथरा, फिरोजपुर से अमरीक सिंह खुरमी, नवांशहर के उधम सिंह कंबोज को जिला प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


जोन नंबर-3 में 12 जिले हैं, जिनमें जोनल प्रभारी कंवरवीर सिंह मंजिल, प्रदेश महासचिव ओबीसी मोर्चा पंजाब को नियुक्त किया गया है। इसमें जिला पटियाला के प्रभारी राम सिंह धीमान, पटियाला (उत्तर) के अमृतपाल शैली, पटियाला (दक्षिण) के परमिंदर सिंह धीमान, लुधियाना जिले के सुधीर कुमार सोनू, लुधियाना (ग्रामीण) के निर्मल सिंह, फाजिल्का के परविंदर सिंह खुरमी, बठिंडा के बृज मोहन, बठिंडा (ग्रामीण) के पवन यादव, जिला जगरांव के निर्मल सिंह, मालेरकोटला के गुरविंदर सिंह, जिला मानसा के डॉ. जगमहिंदर सैनी और मोगा के डॉ. अमरेंद्र सिंह को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें