फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बीमारी नहीं रोक सकी 106 वर्षीय रामबाई के कदम, जीते तीन स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी नहीं रोक सकी 106 वर्षीय रामबाई के कदम, जीते तीन स्वर्ण
विज्ञापन

हरियाणा राज्य मास्टर्स एथलेटिक : 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और गोला फेंक में जीता स्वर्ण पदक
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दो दिवसीय 32वीं हरियाणा राज्य मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। चरखी दादरी की 106 वर्षीय रामबाई ने 100 मीटर दौड़, गोला फेंक व डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। रामबाई की दोहती शर्मिला ने बताया उसकी नानी एक सप्ताह से बीमार चल रही हैं। जहां पहले वह 100 मीटर की दौड़ 45 सेकेंड में पूरी कर लेती थीं, उसी दौड़ को रविवार को 1 मिनट 20 सेकेंड में पूरा किया है। वहीं डिस्कस थ्रो 4.29 मीटर और गोला फेंक में साढ़े तीन मीटर के रिकार्ड बनाए हैं।
विज्ञापन

मां, बेटी और दोहती ने जीते पदक
रामबाई ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं उनकी बेटी संतरा देवी ने गोला फेंक और 200 मीटर दौड़ में रजत और दोहती शर्मिला सांगवान ने 400 मीटर दौड़ और 5 किलोमीटर वाॅक में रजत पदक व 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा पानीपत के 110 वर्षीय हरीचंद ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें