फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंपा ने ओडीएफ में बेहतर प्रदर्शन पर गांवों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री पंजाब ब्रह्म शंकर जिंपा ने राज्य को स्वस्थ और स्वच्छ बनाने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। रविवार को होशियारपुर में स्वच्छ भारत दिवस के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि ‘मेरा गांव, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के तहत 23 ग्राम पंचायतों ने अनुकरणीय कार्य किया है। उनके साथ पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने ओडीएफ प्लस फिल्म प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन गांवों को भी सम्मानित किया। जिंपा ने कहा कि हर घर जल योजना में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 15 जिलों को भी सम्मानित किया गया है। मंत्री ने कहा कि सूबे को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार गंभीर है। इस दिशा में राज्य के कई जिलों में 1,100 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। राज्य में स्वच्छ भारत ग्रामीण चरण-दो की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत गांवों में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। राज्य के गांवों को मार्च 2025 तक ओडीएफ प्लस बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक डॉ. रवजोत सिंह, करणवीर सिंह और जसबीर सिंह राजा गिल के अलावा जलापूर्ति और स्वच्छता विभाग के प्रमुख सचिव डीके तिवारी और अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें