फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव: वायरल ऑडियो पर शिअद प्रवक्ता आज दर्ज करवाएंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पुलिस अधिकारी की एक कथित वायरल ऑडियो को लेकर चुनाव प्रभावित करने की शिकायत दी थी जिसे लेकर पंजाब पुलिस के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने शिअद प्रवक्ता अर्शदीप सिंह को बयान दर्ज करवाने के लिए रविवार को बुलाया है। साथ ही ऑडियो की मूल कॉपी भी जमा करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शिअद ने आरोप लगाया था कि वायरल ऑडियो में वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे थे कि पंचायत व जिला परिषद चुनाव के दौरान विपक्ष के उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोका जाए। इसे लेकर राज्य चुनाव आयोग को शिकायत के साथ ही हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई थी।
पुलिस ने शिअद प्रवक्ता अर्शदीप को शनिवार को जारी नोटिस में कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग में दाखिल शिकायत और साइबर क्राइम थाना पटियाला में दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि संबंधित ऑडियो क्लिप की मूल सामग्री आपके पास मौजूद है। जांच को आगे बढ़ाने के लिए इस सामग्री को रिकॉर्ड पर लेना जरूरी है। यही कारण है कि 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे पंजाब पुलिस मुख्यालय में इसे पेश करने के लिए बोला गया है।
विज्ञापन

शिअद प्रवक्ता अर्शदीप कलेर ने बताया कि मामले को लेकर गठित एसआईटी की है जिसने मुझे पक्ष रखने के लिए बुलाया है। अर्शदीप ने कहा कि मैंने वायरल ऑडियो के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उम्मीद है कि जांच आगे बढ़ने से सच्चाई सबके सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें