पिंजौर। मुख्य बाजार पिंजौर में ढाबे पर खाना लेने पहुंचे एक व्यक्ति और उसके बेटे और ऑटो ड्राइवर पर आठ युवकों ने हमला कर दिया। मॉडल टाउन पिंजौर निवासी राजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कृष्णा, बिलायती, रोहित, राहुल, गोबिन्द, लाडो और सुशील के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। राजन ने बताया कि शुक्रवार देर रात अपने बेटे के साथ अपने ऑटो में सवार होकर मुख्य बाजार पिंजौर में खाना लेने जा रहा था। तभी ऑटो स्कूल वाली गली के पास पहुंचा तो वहां खड़े करीब छह युवकों ने गाली देते हुए ऑटो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने ऑटो नहीं रोका। इसके बाद जब ढाबा पर खाना पैक कराने के लिए बाहर खड़े हुए थे। वहीं पर आठ युवकों ने आकर हमला कर दिया। बेटे सोनू सहित ऑटो ड्राइवर को को बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। संवाद