फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चेक बाउंस मामले में युवक को एक साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। चेक बाउंस मामले में जिला अदालत ने एक युवक को दोषी करार देकर एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही चेक की रकम डेढ़ गुना कीमत के साथ लौटाने का आदेश दिया है। दोषी की पहचान राजिंदर कुमार निवासी सेक्टर-12ए रैली के रूप में हुई है। सेक्टर-12ए रैली के ही रहने वाले राम कुमार ने राजिंद्र कुमार के खिलाफ जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था।
राम कुमार ने अदालत में दायर शिकायत में बताया था कि दोषी के साथ उसके अच्छे संबंध थे। दोषी ने छह लाख रुपये की उससे आर्थिक मदद मांगी थी। शिकायतकर्ता ने 15 जून 2019 को दोषी को पैसे दिए थे। दोषी ने छह लाख रुपये अपने परिवार के सदस्यों के खाते में डलवाए थे और एक महीने में रुपये लौटाने का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषी ने पैसे वापस करने के लिए शिकायतकर्ता को 25 सितंबर 2019 को छह लाख रुपये का चेक दिया था। शिकायतकर्ता ने जब चेक को बैंक में लगाया तो वह फंड्स की कमी के चलते बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता ने दोषी को लीगल नोटिस भेजने के बाद जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें