पंचकूला। शहर में स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे एक महिला अपने बच्चों को वॉकर पर ले जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो आरोपी महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गया। स्नैचिंग की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे सेक्टर-4 निवासी महिला के साथ वारदात हुई।
पहले आरोपियों ने रेकी की। इसके बाद एक आरोपी बाइक पर बैठा रहा और दूसरा आरोपी बाइक से उतरकर चुपचाप महिला के पीछे आया और चेन छीनकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस की माने तो आरोपियों ने पहले पंजाब से बाइक चोरी की उसके बाद पंचकूला में इसी बाइक पर जो स्चैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। ब्यूरो