फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चेक बाउंस मामले में युवक को एक साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। चेक बाउंस मामले में जिला अदालत ने एक युवक को दोषी करार देकर एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही चेक की रकम लौटाने का आदेश दिया है। दोषी की पहचान सुनील सेक्टर-26 निवासी के रूप में हुई है। गांव मोगीनंद स्थित शटरिंग स्टोर के मालिक सचिन कटयाल ने जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था। शिकायतकर्ता ने अदालत में दायर की शिकायत में बताया था कि वह गांव मोगीनंद में शटरिंग स्टोर के नाम से फर्म चलाता है।
विज्ञापन

दोषी ने उससे शटरिंग मटेरियल रेंट पर लिया था। शिकायतकर्ता ने दोषी को मटेरियल सप्लाई किया था। दोषी का उसके पास 3.40 लाख रुपये बकाया था। दोषी ने पैसे देने के लिए उसे 27 फरवरी 2019 को 3.40 लाख रुपये का चेक दिया था। शिकायतकर्ता ने जब चेक को बैंक में लगाया तो फंड्स की कमी के चलते बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता ने दोषी को लीगल नोटिस भेजने के बाद जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें