पंचकूला। सेक्टर-20 निवासी युवक के घर से लापता होने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 निवासी सूबेदार ने बताया कि वे गांव कुंडी में रहते हैं। उनका बेटा अंकित (22) 6 अगस्त को बिना बताए कहीं चला गया है। वे अब तक बेटे की तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।