फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेश कोना कांग्रेस पार्टी में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं समाजसेवी राजेश कोना अपने समर्थकों सहित शनिवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदय भान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कोना को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश कोना ने आला नेताओं को विश्वास दिलाया कि आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के संगठन को और मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस की नीतियों का जोर-जोर से प्रचार प्रसार करेंगे और कालका में कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्ष में भाजपा सरकार में प्रदेश के अंदर बेरोजगारी बढ़ी और राज्य विकास में पिछड़कर रह गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें