फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मौली इंडस्ट्रीज में युवक की मौत, घंटों पड़ा रहा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। मौली इंडस्ट्रीज पार्क में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की करंट लगने से मौत हुई है। मामले में कंपनी के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं, जबकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। युवक की पहचान गांव ककराली निवासी राजेश कुमार के नाम से हुई है। परिजनों का आरोप है कि मृत्यु के कई घंटे बाद तक लोग लाश के सामने जाने से भी बचते रहे। ग्रामीणों ने कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजेश कुमार मौली इंडस्ट्रीज पार्क में रोजाना की तरह अपने काम पर गया था। सुबह के समय बिजली के उपकरणों के संपर्क में आने से उसको करंट लग गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पार्क में काम करने वाले एक कर्मचारी ने घंटों बाद उसकी लाश देखी। इसके बाद हादसे का पता चला। इसके बाद राजेश के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। राजेश के शव के पास बिजली के तार बिखरे पड़े थे।




शव के पास पड़े थे बिजली के तार-उपकरण
लोगों और राजेश के परिजनों में गहरा आक्रोश है। परिजनों का कहना है कि दोपहर 12 बजे तक कंपनी प्रबंधन की तरफ से इस हादसे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी। ग्रामीणों ने भी कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सबका कहना है कि यह हादसा स्पष्ट रूप से सुरक्षा उपायों की कमी को दर्शाता है। अगर कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया होता, तो यह घटना नहीं होती। राजेश की मृत्यु के स्थान पर बिखरे खुले तार स्पष्ट रूप से यह दिखाते हैं कि सुरक्षा उपकरण और बिजली के उपकरणों की स्थिति बेहद खराब थी। वहां न ही किसी प्रकार के सावधानियों के संकेत थे, न ही किसी सुरक्षा अधिकारी की तैनाती थी, जो इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने में मदद कर सके। सबसे अधिक चिंताजनक बात यह रही कि हादसे की सूचना मिलने के बावजूद कंपनी के मालिक मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन





सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची, स्थिति स्पष्ट नहीं
हादसे के तुरंत बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। टीम ने सबूत इकट्ठे किए, जिसमें खुले तार और बिजली के उपकरण शामिल थे। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि टीम की जांच किस दिशा में जाएगी। कंपनी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी या नहीं। राजेश की मौत से उनका परिवार गहरे सदमे में है। उनके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका है। परिजनों का कहना है कि अगर कंपनी ने सुरक्षा नियमों का पालन किया होता तो यह घटना नहीं होती।









व्यक्ति को करंट लगने की सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने सीन ऑफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाया। सीन ऑफ क्राइम की टीम के आने के बाद व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। -सिंहराज, चौकी प्रभारी, मौली पुलिस
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें