संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। खड़क मंगोली में शनिवार देर रात दो युवकों के बीच विवाद हो गया। आग जलाकर हाथ सेक रहे युवकों में कहासुनी बढ़ गई, और इसी दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक वंश खडक़ मंगोली निवासी है। उसे उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना सेक्टर-1 चौकी के जांच अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।