पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ ने रायपुररानी क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंबाला निवासी मनदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने यह पिस्टल करीब पांच-छह महीने पहले उत्तर प्रदेश से करीब 80 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।