पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच 21 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे अधीक्षण अभियंता कार्यालय, सेक्टर-5 में आयोजित होगा। इसमें केवल पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग व बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। बिजली चोरी और दुर्घटना मामलों की सुनवाई इसमें शामिल नहीं होगी। ब्यूरो