फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने एक युवक को अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर हथियारों की सप्लाई चेन और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार 8 जून को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि करनाल निवासी संजीव राजपूत उर्फ संजू, जो वर्तमान में बरवाला क्षेत्र में रह रहा है, अपने पास अवैध देसी कट्टा रखता है और पंचकूला-यमुनानगर हाईवे से सेक्टर-21 की ओर जाने वाले मार्ग पर मौजूद है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को काबू कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसकी पहचान 21 वर्षीय संजीव राजपूत उर्फ संजू के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी बाईं जेब से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की गई है। उसके खुलासे के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से लाया गया और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें