फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अहाते में बहस के बाद युवक को मारा चाकू, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित अहाते में मामूली बहस के बाद युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दफरपुर जिला मोहाली निवासी चंद्रजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉन्ट्रेक्ट पर शक्ति भवन में चपड़ासी के पद पर कार्यरत है। वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह सेक्टर-15 अहाते में खाना खाकर बिल देने के लिए अहाते के काउंटर पर गया। काउंटर पर तीन लड़के आए। वह बिल देने को लेकर बहस कर रहे थे। इसी दौरान उसने लड़कों को कहा कि आपने खाना खाया है और बिल देने को लेकर बहस क्यों कर रहे हो आप अपना बिल पे कर दो। इस बात को लेकर लड़के गुस्से में आ गए और उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे। एक लड़के ने जेब से चाकू निकाल उस पर हमला कर दिया और जान से मारने कि धमकी देकर उसकी छाती, पेट व बाईं बाजू पर चाकू से कई वार किए। वह लहूलुहान होकर नीचे जमीन पर गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके तुरंत बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने घायल को पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें