फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एक्टिवा पर बैठे युवक पर तेजधार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक्टिवा पर बैठे युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। सेक्टर-5 थाना पुलिस घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 हरिपुर निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 सितंबर को अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद अहाते में बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद रात करीब 12 बजे मोटरसाइकल पर घर जाने के लिए निकला। इसके बाद वह सिगरेट पीने के लिए सेक्टर-5 बेला विस्टा के पास शराब ठेके के बाहर पनवाड़ी की दुकान पर पहुंचा, लेकिन दुकान बंद हो चुकी थी। इसके बाद वह अहाते के बाहर खड़ी एक्टिवा पर बैठ गया। उसी समय अहाते के अंदर से तीन लड़के निकले उनमें से एक लड़का एक्टिवा पर शिकायतकर्ता को बैठा देखकर गालियां देने लगा। उसने उसे गाली देने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद एक लड़के ने उसके पेट, बाजू, गर्दन व पेट पर चाकू से कई वार किए और वहां से फरार हो गया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें