फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लूट के इरादे से युवक की हत्या, शादी के 20 दिन बाद उजड़ा सुहाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर, पीठ व पेट पर किए करीब 10 वार मुख्य आरोपी छह घंटे में गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12 में लूट के इरादे से युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को वारदात के छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
आरोपी की पहचान रोशन निवासी ढकोली के रूप में हुई है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि दीपक देर रात बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। रात करीब दो बजे सेक्टर-12 स्थित कृषि भवन की ओर जाने वाली सड़क पर दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उसके सिर, पीठ और पेट पर करीब 10 वार किए और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार और लूटा गया मोबाइल बरामद किया जा सके। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी क्राइम यूनिट्स को अलर्ट कर छापेमारी की जा रही है।

कॉल सेंटर से लौट रहा था घर
परिजनों के अनुसार दीपक पंचकूला स्थित एक कॉल सेंटर में कार्यरत था। सोमवार रात शिफ्ट समाप्त होने के बाद वह घर लौट रहा था। सेक्टर-12 और 12ए की डिवाइडिंग रोड पर वह मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे और कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम दे दिया।

सीसीटीवी में कैद वारदात
मंगलवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल को सील कर सीन ऑफ क्राइम टीम से साक्ष्य जुटवाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हुई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी सृष्टि गुप्ता मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


शादी के 20 दिन बाद मातम
दीपक की शादी महज 20 दिन पहले हुई थी। अचानक हुई इस वारदात से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र में भी घटना को लेकर आक्रोश और चिंता का माहौल है। पुलिस ने मृतक की बाइक कब्जे में ले ली है, जबकि उसका मोबाइल फोन अभी तक बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें