फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हाईवे पर कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला-जीरकपुर हाईवे पर हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम चालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित शिमला-जीरकपुर हाईवे पर कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार 12 अप्रैल शाम करीब 7 बजे हादसे की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। युवक सड़क पर गंभीर हालत में मिला, जिसके सिर में गहरी चोट थी। उसे डायल-112 की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल और फिर जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान 13 अप्रैल को युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाल निवासी उमेश सर्की (25) के रूप में हुई, जो कंचनपुर जिले का रहने वाला था।

जांच में सामने आया कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें