राठी बोले-भाईचारे, प्यार और सौहार्द का त्योहार है ईद
संवाद न्यूज एजेसी
पंचकूला। आम आदमी पार्टी पंचकूला ने ईद के पावन अवसर पर खीर और सेवइयों का वितरण कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर उत्साहपूर्वक त्योहार मनाया और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी ने कहा कि ईद भाईचारे, प्यार और सौहार्द का त्योहार है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। इस दौरान सभी ने आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
रोशन खान ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में विभिन्न धर्मों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देते हैं। वहीं माइनॉरिटी सेल के प्रधान साहब दीन ने कहा कि पार्टी आगे भी सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
इस अवसर पर हसनैन शेख, मुकेश कमल, अनिल पैंगोत्रा, राजीव मनोचा, ओम प्रकाश, इरहान, इस्लाम, जेबी धारीवाल, ताराचंद कादियान, नसीब सिंह, रघुवीर दलाल, श्यामलाल, विनोद कुमार, संजीव, रॉकी, मनमोहन, रिंकू, सौरभ सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।