पंचकूला। हरियाणा राज्य के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई सत्र- 2025 के लिए 5वें राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 से 22 अगस्त ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस राउंड में खाली सीटों पर ऑन द स्पॉट एडमिशन की सुविधा दी जाएगी, जिसमें मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश दिया जाएगा। इसमें पंचकूला आईटीआई, कालका, बिटना, रायपुररानी स्थित आईटीआई की सीटोंं को भरा जाएगा। आईटीआई कालका बिटना के उपप्रधानाचार्य शिवचरण गौतम ने बताया कि सभी गतिविधियों को पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। नए आवेदन के साथ ऑन द स्पॉट एडमिशन दिया जाएगा। मेरिट के आधार पर स्पॉट प्रवेश-12 से 14 एवं 18 से 22 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने बताया कि वेबसाइट https://admissions.itiharyana.gov.in आवेदन कर सकते हैं।