फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एससी-बीसी विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। इस वर्ग के विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अब 15 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की मांग पर आवेदन करने की अवधि बढ़ा दी है। पहले 31 जनवरी तक ही आवेदन कर सकते थे। उस अवधि में हजारों विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए थे। छात्रवृत्ति पोर्टल पर शिक्षण संस्थान पात्र विद्यार्थियों का सत्यापन नहीं कर पा रहे। कोविड के कारण अभी 50 फीसदी रोस्टर के हिसाब से कर्मचारी दफ्तर आ रहे हैं। आंबेडकर स्टूडेंटस एसोसिएशन ने आवेदन की तिथि बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री कवंर पाल व विभाग के उच्च अध्धिकारियों को पत्र लिखा था। पत्र का संज्ञान लेते हुए आवेदन करने के लिए 15 दिन विभाग ने और दे दिए हैं। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गौतम भौरिया ने बताया कि उन्होंने एससी-बीसी विद्यार्थियों को आवेदन करने में अब भी आ रही दिक्कतों को लेकर राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल को वीरवार शाम ज्ञापन सौंपा था। भौरिया ने कहा कि प्रदेश में 237 कालेज, विश्वविद्यालय ऐसे हैं जिनका उच्च शिक्षा विभाग में कोई दस्तावेज जमा नहीं है। इस कारण कालेजों, विश्वविद्यालयों का नाम पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप सत्र 2021-2022 की सूची में नहीं आ रहा है। इस संबंध में भी सरकार उचित कार्रवाई करे। राज्य मंत्री बनवारी लाल ने एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि इस संबंध में जरूरी कदम उठाए जाएंगे। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें