पंचकूला। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से छह कॉलेजों में दाखिले की डेट 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इसमें ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन मेंं दाखिले करवाए जा सकते हैं। विद्यार्थी सेक्टर -1 पीजी कॉलेज, सेक्टर -14 राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय कॉलेज कालका, बरवाला, मोरनी और रायुपररानी में दाखिला ले सकते हैं।
सेक्टर-1 पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल शैलजा छाबड़ा ने बताया कि बीए में 75 सीटें, बीकॉम में 19 सीटें और बीएससी लाइफ साइंसेज में भी 75 सीटें खाली हैं। इसमें विद्यार्थियोंं के लिए दाखिले का मौका मिलेगा। ग्रेजुएशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की सीटों पर भी विद्यार्थियों को दाखिला लेने का मौका मिलेगा।
इसमें एमए सोशोलॉजी, राजनीतिक विज्ञान की 50 फीसदी सीटें खाली हैं। इसके अलावा एमए हिस्ट्री, अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स की 70 फीसदी सीटें खाली हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियोंं को दाखिले के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। इसके साथ ही उन्हेंं मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। अब लेट फीस के साथ दाखिला दिया जाएगा।