पंचकूला। सेक्टर 5 के परेड ग्राउंड में 16 जून से 18 जून तक आयुष विभाग की ओर से योग प्रोटोकॉल रिहर्सल कराई जाएगी। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि जीवनशैली विकारों को रोकने और तनाव प्रबंधन में योग अभ्यास के महत्व पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन में भी सहायक है। यह प्रशिक्षण आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा।