पंचकूला। रघुनाथ मंदिर सेक्टर-15 में आयोजित मुफ्त योग शिविर में बुधवार को बड़ी संख्या मे लोग भाग ले रहे हैं। यह शिविर योग ग्रुप के सदस्यों की और से एक महीने के लिए लगाया गया है।
ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस योग शिविर में भाग ले सकता है। यह शिविर सुबह 7 से 8 बजे तक मंदिर के हॉल में लगाया जा रहा है। बुधवार को शिविर में बीमारियों से मुक्ति कैसे मिले इस संबंधी योगासन करवाए।