पिंजौर। गांव सूरजपुर में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कल यानी 7 नवंबर शनिवार को विशाल कुश्ती दंगल होगा। गुग्गा माड़ी नंबर-3 के संचालक भगत रामपाल सोढ़ी ने बताया कि यह दंगल गुग्गा माड़ी नंबर 3 रज्जीपुर सूरजपुर में आयोजित होगा। दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नामी पहलवान दंगल में दांव आजमाएंगे।। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। कुश्ती दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में सौरभ गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पंचकूला शिरकत करेंगे। संवाद