फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से 200 बसों और तीन ट्रेनों से घर गए प्रवासी मजदूर, अब तक भेजे जा चुके 68000 श्रमिक

Mon, 11 May 2020 12:08 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा सरकार अब तक 68 हजार से अधिक ऐसे प्रवासी श्रमिकों को विशेष श्रमिक ट्रेन व बसों के माध्यम से अपने खर्च पर गृह राज्यों में पहुंचा चुकी है। रविवार को 200 बसों के माध्यम से 6 हजार प्रवासी श्रमिकों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों को भेजा गया। 3 ट्रेन के माध्यम से 3600 से अधिक प्रवासी श्रमिक बिहार व मध्य प्रदेश भेजे गए। सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के लिए 200 बसें व बिहार के लिए दो विशेष श्रमिक ट्रेन भेजी जाएंगी।
विज्ञापन


अब तक 1100 से अधिक बसों के माध्यम से विभिन्न राज्यों में प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाया गया है। जिनमें 890 बसें उत्तर प्रदेश, 152 बसें राजस्थान, 44 बसें मध्य प्रदेश, 9 बसें पंजाब, 9 बसें उत्तराखंड व 2 बसें हिमाचल भेजी गईं हैं। 14 विशेष श्रमिक ट्रेन से प्रवासी श्रमिकों को बिहार व मध्य प्रदेश में पहुंचाया गया हैं, 10 ट्रेन बिहार व 4 मध्य प्रदेश भेजीं हैं। प्रवासी श्रमिकों को गृह राज्य में भेजने के लिए चलाई जा रही ट्रेन व बसों का सारा खर्च हरियाणा सरकार वहन कर रही है।

राज्य से 28000 प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश व 12000 से अधिक को बिहार भेजा जा चुका है। उत्तराखंड के 9550 व 6500 प्रवासी मजदूर मध्य प्रदेश भेजे गए हैं। इसी तरह लगभग दस हजार हरियाणा के निवासियों को अन्य राज्यों से लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

168 मजदूरों को बस से रवाना किया

बल्लभगढ़। जिले से प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जिलों में भेजना शुरू हो गया है। रविवार को हरियाणा परिवहन निगम की बसों से 168 प्रवासियों को उनके गृह जनपद भेजा गया। उन्हें भेजने से पूर्व बस को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया। परिवहन निगम बल्लभगढ़ डिपो के प्रबंधक राजीव नागपाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिन प्रवासियों को पंजीकरण किया गया था। उनकी सूची मिल गई है। इनको फोन पर मेसेज भेज कर जाने के दिन और समय के बारे में सूचनाएं भेजी जा रही है। रविवार को चार बसें प्रवासियों को लेकर मथुरा रवाना की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें