चंडीमंदिर। चंडीमंदिर से सूरजपुर तक सड़क पर रिकार्पेटिंग का कार्य शुरू है। विभाग की टीम लगातार सड़क निर्माण में कहीं कोताही न हो 3 से 4 लेयर बिछाने का कार्य जारी है। विभाग ने बताया कि वर्ष 2026 के मार्च महीने तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने की उम्मीद है फिलहाल एक तरफ का ट्रैफिक रोककर सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि सड़क निर्माण की कार्रवाई जीरकपुर से पंचकूला और चंडीमंदिर से सूरजपुर तक की जा रही है और सर्दियों में सड़क निर्माण का कार्य दिन में किया जाता है क्योंकि सड़क निर्माण में हीट की ज्यादा जरूरत रहती है जो दिन में ही पूरी हो सकती है।