पंचकूला। सामुदायिक केंद्र सेक्टर-21 में बैंक्वेट सह बैडमिंटन हॉल के निर्माण कार्य का उद्घाटन पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की विशेष उपस्थिति रही। वार्ड पार्षद सुनीत सिंगला ने कुलभूषण गोयल एवं तरुण भंडारी का स्वागत किया। इस कार्य पर एक करोड़ 87 लाख रुपये खर्च होंगे। इस अवसर पर पार्षद जय कौशिक, सोनिया सूद, सुरेश वर्मा और पार्टी पदाधिकारियों सिद्धार्थ राणा, प्रमोद वत्स, उमेश सूद, टीआर गुप्ता, विनोद जैन और निवासियों की उपस्थिति रही। लोगों ने महापौर कुलभूषण गोयल का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो