माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला की ओर से शहर की खस्ता हाल सड़कों की हालत सुधारने के लिए कार्य किया जा रहा है। शहर में कई स्थानों पर सड़कों का निर्माण हो चुका है, जो सड़कें रह गई हैं, उनका भी कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। यह बात पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने सेक्टर 2 और 4 आफिस की पार्किंग की सड़कों की रिकाॅरपेटिंग के काम के शुभारंभ पर कही। इन सड़कों की रिकाॅरपेटिंग पर 90 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर सड़क रिकाॅरपेटिंग के दौरान मैटीरियल की जांच करने को कहा। संबंधित एजेंसी को भी उच्च क्वालिटी की सामग्री का सामान लगाने को कहा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सोनू बिडला, मंडल प्रधान सिद्धार्थ राणा, पार्षद राकेश वाल्मिकी, रितु गोयल, सुदेश बिडला, वरिष्ठ नेता सीबी गोयल, जसवीर गोयत, के. चंदन भी उपस्थित रहे।