फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आंखों की ओपीडी में इंफेक्शन के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर लोगों को दे रहे सलाह, मोबाइल और लैपटॉप पर देखने से बचें, बीच में लें ब्रेक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में अधिक गर्मी के कारण आंखें में एलर्जी और इंफेक्शन के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। रोज की ओपीडी तीन सौ मरीजों की हो गई है। पहले यह ओपीडी दो सौ मरीजों की थी। गर्मी के कारण एलर्जी से आंखें लाल होने की शिकायतें अधिक आ रही हैं। एक वजह यह भी है कि सबसे ज्यादा मोबाइल और लैपटॉप देखने से भी मरीजों की आंखें लाल हो रही है।
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के नेत्र रोग विभाग के हेड विशेषज्ञ डॉ. जगदीप सिंह ने बताया कि गर्मी से आंखों में सूखापन हो रहा है, जिसे पहले ही एलर्जी है उनकी और बढ़ रही है। इस कारण आंखें लाल हो रही हैं। इससे धुंधलापन और पानी आने लगता है। उन्होंने बताया कि गर्मी से नेत्र रोगियों की ओपीडी बढ़ी है। बच्चों में भी आंखों में खारिश के मामले आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल और लैपटॉप में लगातार काम करने से लोगों की आंखों में दिक्कत हो रही है। अगर इस तरह की समस्या आती है तो लोगों को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन



आंखों की एलर्जी से बचने के लिए ये सावधानियां बरतें
- धूप में बाहर निकलने से पहले आंखों पर अच्छी क्वालिटी के चश्मे और सिर पर टोपी पहने।
- प्रतिदिन दो-तीन बार ठंडे पानी से आंखों को धोएं।
- धूल, मिट्टी या आंधी के दौरान आंखों को बचाएं।
- सफर या देर तक बाहर रहने के बाद आंखों को आराम दें।
- हरी सब्जी और फल अधिक खाएं। पानी भी ज्यादा से ज्यादा पीएं।
- मोबाइल एवं टीवी देखने से बचें तथा कंप्यूटर पर काम लगातार करने के दौरान आधे घंटे में ब्रेक लें।
- आंखों में दिक्कत ज्यादा है तो नेत्र विशेषज्ञ के पास जांच करवाएं।
-घर में एलर्जी वाले व्यक्ति का कपड़ा, तौलिया, साबुन अलग रखें।
- शरीर पर नारियल का तेल लगाएं।
- मिर्च का प्रयोग कम से कम करें।
- घर के अंदर साफ सफाई रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें