59वीं हीरो हरियाणा स्टेट व इंटर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मानल अंताल ने मारी बाजी
महिला सिंगल्स में क्वार्टर और सेमीफाइनल में जीत के बाद मानल अंताल ने कांस्य पदक हासिल किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-11 मानव मंगल स्कूल में आयोजित 59वीं हीरो हरियाणा स्टेट व इंटर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स में मानल अंताल ने सेमीफाइनल में एंजेल चौहान को 3-0 से पराजित किया। फाइनल में उन्होंने साहा तनमयी को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया।
अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स में सेमीफाइनल में मानल अंताल ने काश्वी कालरा को 3-0 से हराया और फाइनल में साहा तनमयी को 4-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
महिला सिंगल्स में क्वार्टर फाइनल में उन्होंने त्रिशा पॉल को 3-1 से हराया और सेमीफाइनल में पृथोकी चक्रवर्ती को 4-3 से पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया।