फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला आयोग सदस्य ने किया स्कूल का दौरा, मिड डे मील का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुकंपा गर्ग ने बुधवार को ‘आयोग आपके द्वार’ अभियान के तहत राजकीय समेकित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-12ए का दौरा किया। उन्होंने छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और महिला हेल्पलाइन की जानकारी देकर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिला आयोग की भूमिका और कार्यों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय परिसर, व्यवस्था और मिड डे मील का निरीक्षण किया। छात्राओं से खाने की गुणवत्ता पूछने पर उन्होंने संतुष्टि जताई। विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन और प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल किसी निजी विद्यालय की तरह सुव्यवस्थित है। इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी और वन स्टॉप सेंटर प्रभारी जीनम भी मौजूद रहीं। प्रधानाचार्या रेणु बाला और स्टाफ की भी सराहना की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें